अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। खोराबार इलाके के सहारा स्टेट परिषद में स्थित भारत माता मंदिर के पास दो युवकों ने आनंद स्वरूप गुप्ता से मारपीट कर मोबाइल और लैपटॉप लूट कर फरार हो गया। परिसर के अंदर घटना होते ही घबराए आनंद स्वरूप ने तत्काल सोसायटी के पदाधिकारियों को सूचना दी पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सहारा स्टेट के मल्हार 2/220 में आनंद स्वरूप रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात 10:30 बजे के करीब वह पैदल ही घर की ओर जा रहे थे। अभी भारत माता मंदिर के पास पहुंचे थे कि दो युवकों ने रोक लिया और मारपीट कर मोबाइल और लैपटॉप छीन लिया। आनंद के मुताबिक दोनों गांव की ओर फरार हो गए। सहारा परिसर सुरक्षा के लिए जाना जाता है परंतु इस घटना से सीख लेते हुए तुरंत बैठक करिए और सभी से चर्चा कर कोई इसका हल निकालना अत्यंत आवश्यक है।