एमएमएमयूटी में वेबिनार आज गोरखपुर। मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मानविकी एवम् प्रबंध विज्ञान विभाग की वर्षगांठ एवं प्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 22 जून को ' उदात्त प्रबंधन सिद्धांतों के समाहार हेतु भारतीय शास्त्रों का पुनरीक्षण' विषयक एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रबंध समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ सुधीर नारायण सिंह ने बताया कि समागम का उद्घाटन कुलपति प्रो श्री निवास सिंह करेंगे। समागम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे।