सेडिका में कराया गया योग गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य प्रशिक्षक राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक अंजनेय मिश्र ने सभी को योग का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर संयोजक डॉ जेके पांडेय, नोडल अधिकारी डॉ. जेपी यादव कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक सिंह, डॉ. पूजा आनंद, डॉ सुनीता पॉटर एवं डॉ. शोएब अंसारी उपस्थित रहे।