फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल रेट का मूल्यांकन: दो जिलों की सीमा से सटे 144 गांव...सर्किल रेट में 300 फीसदी ज्यादा अंतर

Wed, 05 Mar 2025 11:40 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

ये गांव गोरखपुर और इससे सटे जिले महराजगंज, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ और आजमगढ़ की सीमा वाले हैं। इसके अलावा गोरखपुर की सात तहसीलों की सीमा से सटे 274 गांव भी चिह्नित हुए हैं, जहां सर्किल रेट में 200 फीसदी तक अंतर है।
विज्ञापन
गोरखपुर जिलाधिकारी कार्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमावर्ती जिलाें के गांवों में सर्किल रेट में भारी असमानता मिली है। शासन के निर्देश पर हुई जांच में दो जिलों की सीमा से सटे 144 गांव मिले हैं, जहां 25 फीसदी से लेकर 300 फीसदी से ज्यादे सर्किल रेट का अंतर पाया गया है।

विज्ञापन


ये गांव गोरखपुर और इससे सटे जिले महराजगंज, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ और आजमगढ़ की सीमा वाले हैं। इसके अलावा गोरखपुर की सात तहसीलों की सीमा से सटे 274 गांव भी चिह्नित हुए हैं, जहां सर्किल रेट में 200 फीसदी तक अंतर है। निबंधन कार्यालय से रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

इन गांवों में एक समान सर्किल रेट शासन स्तर से किया जाना है। शासन से पिछले दिनों सीमावर्ती क्षेत्रों के राजस्व ग्राम के मूल्यांकन दरों के तुलनात्मक विवरण की रिपोर्ट मांगी गई थी। साथ ही यह भी कहा गया कि जिलाधिकारी समीक्षा कर ऐसे राजस्व गांवों के सर्किल रेट को एक समान करेंगे। ज्यादा से ज्यादा 10 फीसदी का अंतर ही होना चाहिए।
विज्ञापन


निबंधन कार्यालय की जांच में सबसे ज्यादा 43 गांव मिले हैं, जो गोरखपुर और देवरिया की सीमा से सटे हैं। जबकि, सबसे कम गांव गोरखपुर और कुशीनगर की सीमा से सटे नौ हैं।

शासन के निर्देश पर जिले की सीमा से सटे गांवों के सर्किल रेट का मूल्यांकन करा लिया गया है। जिले की सभी सातों तहसील की रिपोर्ट मिली है, जिसे शासन को भेज दिया गया है: संजय कुमार दुबे, सहायक महानिरीक्षक निबंधन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें