फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होटल में घुसकर हंगामा, 15 अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा थाना क्षेत्र में गेस्ट से अभद्रता के बाद स्टाफ से मारपीट, कार में तोड़फोड़
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस


गुलरिहा। गुलरिहा थाना क्षेत्र स्थित रेडिएंट होटल में मंगलवार देर रात कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि 10 से 15 अज्ञात युवक होटल में घुसकर गेस्ट से अभद्रता करने लगे और विरोध करने पर स्टाफ के साथ मारपीट की। साथ ही परिसर में खड़ी कार पर ईंट-पत्थर चलाकर नुकसान पहुंचाया। सिक्योरिटी मैनेजर की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी और संपत्ति नुकसान की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, रेडिएंट होटल में सिक्योरिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत राणा प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि होटल में 10-15 अज्ञात युवक होटल में ठहरे गेस्ट के साथ विवाद कर रहे है। जब होटल स्टाफ और बाउंसर की मदद से युवकों को बाहर निकालने की कोशिश की गई तो वे गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान होटल के ऑपरेशन मैनेजर अशोक और सिक्योरिटी सुपरवाइजर अरविंद को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवकों ने होटल परिसर में खड़ी कार पर भी ईंट-पत्थर चलाकर क्षति पहुंचाई। मामले में गुलरिहा पुलिस ने 10 से 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष गुलरिहा इत्यानंद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें