फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में यूपी बोर्ड के जिला टॉपरों का सम्मान कल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में यूपी बोर्ड के जिला टॉपरों का सम्मान कल
विज्ञापन

गोरखपुर। अमर उजाला की अनूठी पहल के तहत आठ सितंबर को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंडलायुक्त सभागार में यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के जिला टॉपरों को कमिश्नर जयंत नार्लिकर सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम दोपहर साढ़े बारह बजे से शुरू होगा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से प्रत्येक वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया जाता रहा है। इस बार कोरोना का संकट है। लिहाजा, मंडल और जिला स्तर पर मेधावियों को सम्मानित करने का फैसला किया गया है। यूपी बोर्ड की जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट में इस बार 10वीं और 12वीं के आठ प्रतिभावान छात्रों ने जगह बनाई थी। इन सभी को कमिश्नर सम्मानित करेंगे। इनमें तीन छात्राएं हैं।
विज्ञापन

ये हैं हाईस्कूल के मेधावी
1. स्वाति साहनी 91.81 जिला टॉपर सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, आर्यनगर उत्तरी
2. सचिन यादव 91.17 द्वितीय (संयुक्त) महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, गोरखपुर
2. सौरभ कुमार साहनी 91.17 द्वितीय सेंट मेरी इंटर कॉलेज, गोरखपुर
3. नीतू सिंह 91.00 तृतीय एसबीबीपीजी इंटर कॉलेज हरपुर लुहसी
इंटर के मेधावी
1. अभिषेक सिंह 87.40 जिला टॉपर एएन सिंह एसएसएस बलुआ सिहोरवा गोरखपुर
2. रितू सिंह 87.00 द्वितीय नेहरू इंटर कॉलेज पिपराइच
3. अनुपम ओझा 86.40 तृतीय (संयुक्त) भूमिधर इंटर कॉलेज, सिकरीगंज
3. संगम गुप्ता 86.40 तृतीय न्यू पब्लिक कॉलिजिएट इंटर कॉलेज हरदत्तपुर, सिकरीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें