फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धारदार हथियार से गला रेतकर मां-बेटी की हत्या- जानिए बड़ी बेटी ने क्या लगाए आरोप

Sun, 30 Mar 2025 10:45 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

चौरीचौरा में देर रात मनबढ़ बदमाशों ने घर में घुस कर मां की हत्या कर दी। जान से मारने की नियम से ही बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर अवस्था में बेटी को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान बेटी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मां और बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा गांव में शनिवार देर रात दो बजे गड़ासे से हमला कर मां-बेटी की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान स्व. रविंद्र निषाद की पत्नी पूनम निषाद (45) और पुत्री अनुष्का (13) के रूप में हुई। पुलिस ने बड़ी बेटी की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। बड़ी बेटी का आरोप है कि रुपयों के लेन-देन के विवाद में मां-बहन की हत्या की गई है।

विज्ञापन


एसएसपी, एसपी, थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

पूनम की 18 वर्षीय बड़ी बेटी खुशबू ने रविवार को तहरीर देकर गांव के ही कोटेदार सरजू, उसके बेटे संजय उर्फ शैलेंद्र व सुरेंद्र कुमार और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। मुख्य आरोपी संजय को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

खुशबू का आरोप है कि संजय ने मां से रुपये लिए थे, जिसे वह नहीं लौटा रहा था। 17 दिसंबर 2024 को मां के साथ मारपीट भी की थी। थाने पर तहरीर देने पर पुलिस ने समझौता कराकर मामला शांत करा दिया था। उसने रंजिश में मां की हत्या की है।
विज्ञापन


दूसरे कमरे में सो रही थी खुशबू
खुशबू ने तहरीर में बताया कि शनिवार रात मां के साथ अनुष्का सो रही थी। वह दूसरे कमरे में सोई थी। देर रात संजय अपने भाई और पिता व अन्य लोगों के साथ घर में घुस गया। उसका कमरा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद मां और बहन पर गड़ासे से वार करने लगा।

शोर सुनकर उठी, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद होने की वजह से नहीं निकल सकी। इस पर बुआ के घर पर फोन किया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस आई, आरोपी भाग गए थे। घायलावस्था में खून से लथपथ मां और बहन को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

वहां मां पूनम को देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं थोड़ी ही देर बाद इलाज के दौरान अनुष्का की भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 12 साल पहले पूनम के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही संजय का घर आना-जाना था। तीन माह से दोनों के बीच बात नहीं हो रही थी। पूनम का बड़ा बेटा विशाल निषाद बंगलूरू में कमाता है। उसे सूचना दे दी गई है। वह घर आ रहा है।

पूनम की बेटी की तहरीर पर नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी से पूछताछ चल रही है। घटना में हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी: जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नॉर्थ
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें