फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी-बेटियों को कमरे में बंद कर पीटा, केस दर्ज

Mon, 28 Oct 2024 06:11 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नाहरपुर में नशे में धुत होकर एक पति ने अपनी पत्नी व दोनों बेटियों को कमरे में बंद कर दिया और लाठी डंडे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


नाहरपुर की सुधा देवी का आरोप है कि उसकी शादी वर्ष 2010 में धर्मेंद्र से हुई थी, दंपती की दो बेटियां है। पति पिछले पांच वर्षों से आए दिन शाम को शराब के नशे में धुत होकर आता है और गाली गुप्ता देकर मारता पीटता है, कई बार जान से मारने की कोशिश भी कर चुका है।

रविवार की शाम वह नशे में धुत होकर आया पत्नी व दोनों बेटियों को एक कमरे बंद करके लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें