फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राधे-राधे... बोल उड़ाया पर्स और गहने, पहले दस रुपये लिए- चेहरे पर छींटा मार की जालसाजी

Sat, 30 Nov 2024 12:36 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पीड़िता ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह गीताप्रेस रोड पर खरीदारी करने के लिए गई थीं। दो युवक मिले। राधे-राधे बोलकर उनसे 10 रुपये मांगे। इसके बाद रुपये वापस करते हुए बोले-मैं रुपये नहीं लूंगा। तुम छोटी बहन हो, मैं मथुरा का रहने वाला हूं। इस बीच उनमें से एक ने महिला के ऊपर पानी छिड़का और बोला कि अपने सब जेवर निकालकर छोटे बैग में रखकर मुझे दे दो। तुम्हारा मंगल होगा।
विज्ञापन
जालसाजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजघाट इलाके के गीताप्रेस रोड स्थित एक दुकान पर सामान खरीदने गई महिला के गहने जालसाज लेकर फरार हो गए। महिला को साधु के वेष में शख्स ने राधे-राधे बोलकर रोका और पहले दस रुपये लिए। फिर रुपये वापस करने के बाद चेहरे पर पानी का छींटा मारा।

विज्ञापन


इसके बाद महिला ने खुद ही पर्स में अपने गहने रखकर उन्हें सौंप दिए। थोड़ी देर बाद जब महिला को जालसाजी का अहसास हुआ तो उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।जानकारी के मुताबकि, राजघाट के बसंतपुर मछली गली निवासी श्रीनाथ जायसवाल की पत्नी अनीता जायसवाल ने केस दर्ज कराया है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह गीताप्रेस रोड पर खरीदारी करने के लिए गई थीं। माया टाॅकीज के सामने पहुंचीं कि दो युवक मिले। राधे-राधे बोलकर उनसे 10 रुपये मांगे। इसके बाद रुपये वापस करते हुए बोले-मैं रुपये नहीं लूंगा। तुम छोटी बहन हो, मैं मथुरा का रहने वाला हूं।
विज्ञापन


इस बीच उनमें से एक ने महिला के ऊपर पानी छिड़का और बोला कि अपने सब जेवर निकालकर छोटे बैग में रखकर मुझे दे दो। तुम्हारा मंगल होगा। उसकी बातों में महिला ऐसी उलझी कि उसने एक बैग में झुमका, अंगूठी व अन्य जेवर रखकर उसे सौंप दिए।

थोड़ी देर बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें