फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाबालिग से दुष्कर्म, 8 माह की गर्भवती हुई किशोरी- केस दर्ज; आरोपी से रिश्ता जान रहे जाएंगे दंग

Mon, 15 Jul 2024 07:09 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी आठ माह की गर्भवती हो गई तब जाकर घर वालों को इसकी भनक लगी। इसके बाद खजनी थाने में पीड़िता के पिता ने चचेरे भाई पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि चचेरा भाई उसे डरा धमकाकर आए दिन शारीरिक संबंध बनाता था।
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी आठ माह की गर्भवती हो गई तब जाकर घर वालों को इसकी भनक लगी। इसके बाद खजनी थाने में पीड़िता के पिता ने चचेरे भाई पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि चचेरा भाई उसे डरा धमकाकर आए दिन शारीरिक संबंध बनाता था।

विज्ञापन

पिता ने तहरीर में लिखा हौ कि खजनी क्षेत्र में किशोरी के पेट दर्द की शिकायत पर परिजन डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। वहां पता चला कि किशोरी आठ माह की गर्भवती है। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। रोते बिलखते किशोरी ने पिता को पूरी घटना बताई। बताया जा रहा है कि किशोरी की मां का निधन हो चुका है।

पिता को शराब पीने की लत है। इसका फायदा पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई ने उठाया। पहले किशोरी को घर पर अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद ब्लैकमेल कर आए दिन संबंध बनाने लगा। पिता ध्यान नहीं देते थे और महिला कोई घर पर नहीं थी इसलिए किशोरी को गर्भवस्था के दौरान होने वाला परिवर्तन किसी को पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें