फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दहेज में रुपये-गाड़ी दिए, मांग बढ़ते गई- पेट्रोल छिड़क कर जला दिया; मौत, जानें कब हुई थी शादी

Mon, 15 Jul 2024 05:57 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पिपराइच थाना क्षेत्र के मोगलपुरा में 10 जुलाई को एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। गंभीर हालत में विवाहिता को ससुराल वाले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पेट्रोल( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपराइच थाना क्षेत्र के मोगलपुरा में 10 जुलाई को एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। गंभीर हालत में विवाहिता को ससुराल वाले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर फरार हो गए थे। सूचना पर मायके के लोग पहुंचे इलाज करवा रहे थे। इसी बीच रविवार की देर रात मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोगलपुरा निवासी रामाज्ञा की शादी गुलरिहा क्षेत्र के जंगल एकला नम्बर राजी टोला के पारस निषाद की बेटी सुधा निषाद (23) से छह वर्ष पहले हुई थी। शादी में पैसे व गाड़ी दहेज में दिया गया था।ससुराल वाले और दहेज की मांग करके बेटी को मारते-पिटते थे।

केस दर्ज कराकर बेटी को घर बुला लिया गया था। इसके बाद पति ससुराल में आकर गलती न करने की बात कहकर बेटी को वापस ले गया। आरोप है कि दस जुलाई को सुबह ससुराल वाले पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिए और बाहर हल्ला कर दिए कि अपने खुद जल गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें