महिला ने बताया कि पति से शिकायत की तो उन्होंने बेटी को बुलाकर डांट लगाई। इससे नाराज बेटी बृहस्पतिवार को दोनों पर चाकू से वार कर कहीं भाग गई। चाकू के हमले में दोनों को चोटें आई हैं।
आरोप लगाया है कि प्रेमी के कहने पर ही उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है।
क्षेत्र के एक गांव में बेटी को प्रेमी से बात करने से मना करना माता-पिता को भारी पड़ गया। नाराज किशोरी माता-पिता पर चाकू से वार कर घर छोड़कर भाग गई। माता-पिता घायल हो गए। मां की तहरीर पर खोराबार पुलिस बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
खोराबार के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 15 वर्षीय बेटी पिछले कुछ दिनों से किसी युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। पता चला तो बेटी को बात करने से मना किया। इस पर वह नाराज होकर चाकू दिखाकर मारने की धमकी देने लगी।
महिला ने बताया कि पति से शिकायत की तो उन्होंने बेटी को बुलाकर डांट लगाई। इससे नाराज बेटी बृहस्पतिवार को दोनों पर चाकू से वार कर कहीं भाग गई। चाकू के हमले में दोनों को चोटें आई हैं।