फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी ने ले ली जान: गोरखपुर में युवती का कमरे के अंदर फंदे से झूलता मिला शव, Cyber fraud से थी परेशान

Sat, 16 Aug 2025 01:24 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

युवती के साथ भी एक ऐसा ही मामला आया था, जहां साइबर ठगी के शिकार युवती ने तंग आकर अपने घर के अंदर खुद को फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि ठगों के जाल में फंसने के बाद ठग द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग की जा रही थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानीपुर गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवती का शव गुरुवार की शाम को घर के भीतर कमरे में फंदे से झूलता मिला। युवती पिछले कई दिनों सेसाइबर ठगी की शिकार बताई जा रही थी। आरोप है कि  साइबर ठगी एक बार होने के बाद भी लगातार उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था।

विज्ञापन


ठग लगातार उन्हें परेशान करते रहे। तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर खुद की जान दे दी। घटना की सूचना पर गोला पुलिस मौके पर पहुंच कर विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पी एम भेज दिया। बताते चले कि एक तरफ जहां साइबर ठगी से बचने के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन लोगों को लगातार जागरुक कर रही है।

वहीं, दूसरी तरफ साइबर ठग इतने होशियार है कि वह सीधे सादे लोगों को आसानी से  ठगी का शिकार बनाकर उनकी मेहनत की कमाई ठग ले रहे हैं। युवती के साथ भी एक ऐसा ही मामला आया था, जहां साइबर ठगी के शिकार युवती ने तंग आकर अपने घर के अंदर खुद को फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ठगों के जाल में फंसने के बाद ठग द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग की जा रही थी। इसी से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर जान दी। साइबर ठगों ने पहले उन्हें रुपया देने का लालच दिया फिर उन्हें ठगी का शिकार बनाया। गोला पुलिस ने शव का पीएम करा दिया। पीॉएम  के बाद  शव घर आ गया और मजहबी रीति रिवाज के साथ मिट्टी भी दे दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें