फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बंटवारे का विवाद बना जानलेवा: गोरखपुर में बेटे ने पिता के सिर पर फावड़े से किया हमला- मौत, बेटा गिरफ्तार

Sat, 16 Aug 2025 12:01 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

65 वर्षीय भागवत मिश्रा का शुक्रवार देर रात बेटे राधेश्याम से घर के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि राधेश्याम ने आक्रोश में फावड़े से पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से भागवत मिश्रा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
मृतक पिता की फाइल फोटो और आरोपी बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजही रामसरिया गांव में शुक्रवार की देर रात घर के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा हो गया। बेटे ने पिता पर सिर पर फावड़े हमला कर दिया। गंभीर हालत में पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। सुचना पाकर मौके पर पहुंचील एम्स थाने की पुलिस ने मौके से ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर फावड़ा भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन


65 वर्षीय भागवत मिश्रा का शुक्रवार देर रात बेटे राधेश्याम से घर के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि राधेश्याम ने आक्रोश में फावड़े से पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से भागवत मिश्रा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। परिवार के अन्य सदस्य उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही एम्स थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना में हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद कर लिया गया है। आरोपित बेटे राधेश्याम से पूछताछ की जा रही है। मृतक की पत्नी और अन्य परिवारजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साक्ष्य और बयानों के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें