फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिता फरमा रहे थे महिला संग इश्क, बेटे ने बुलवा ली पुलिस- जानिए फिर क्या हुआ

Thu, 28 Mar 2024 04:02 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मंगलवार को वह अपनी क्लीनिक पर ही महिला के साथ मौजूद था। तभी उसका बेटा कहीं से घूमते हुए आ गया। उसने पिता की हरकत देख ली। पहले तो उसे भरोसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर पिता को उसके बेटे ने महिला संग इश्क फरमाते हुए पकड़ लिया। गुस्से में आए बेटे ने पुलिस बुला ली। पुलिस आरोपी पिता और उसके साथ मौजूद महिला को पकड़कर थाने ले गई। हालांकि, बाद में इस मामले में समझौता हो गया। लेकिन देर रात तक चौराहे पर इसकी चर्चा बनी रही।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार की है। गोला इलाके के एक चौराहे पर एक व्यक्ति झोलाछाप डॉक्टर है। उसकी जान पहचान ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला से है। मंगलवार को वह अपनी क्लीनिक पर ही महिला के साथ मौजूद था। तभी उसका बेटा कहीं से घूमते हुए आ गया। उसने पिता की हरकत देख ली।

पहले तो उसे भरोसा नहीं हुआ। इसकी जानकारी पाकर उसकी मां आ गई। हंगामा शुरू हो गया। लोगों की भीड़ जमा होने पर पुलिस पहुंची। आरोपी पिता को पकड़कर बेटे ने पुलिस को सौंप दिया। बाद में समझौता करके सभी घर चले गए। बुधवार को भी इस घटना को लेकर कौतूहल बना रहा।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें