फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सराफा व्यवसायी ने कर्जदार पर फेंका तेजाब, किशोर और दो बच्चे झुलसे

Sat, 14 Jun 2025 10:32 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

चिलुआताल थाना क्षेत्र की मजनू चौकी अंतर्गत सिंहोरवा गांव के हरिओम मौर्या (21) ने सराफा व्यवसायी गोविंद वर्मा से ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। शुक्रवार को ब्याज की रकम को लेकर दोनों में फोन पर बहस हो गई। हरिओम अपने भतीजे विशाल (14) और भांजे आदर्श (10) के साथ गोविंद की दुकान पर हिसाब के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
झुससे किशोर संग बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंहोरवा गांव में शुक्रवार की शाम सराफा व्यवसायी गोविंद वर्मा ने लेनदेन के विवाद में हरिओम मौर्य पर तेजाब फेंक दिया। हरिओम बच गया, लेकिन उसके साथ आए एक किशोर और बालक समेत तीन लोग झुलस गए। घायलों को सीएचसी जंगल कौड़िया में भर्ती कराया गया है। हरिओम की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने केस दर्ज कर गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र की मजनू चौकी अंतर्गत सिंहोरवा गांव के हरिओम मौर्या (21) ने सराफा व्यवसायी गोविंद वर्मा से ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। शुक्रवार को ब्याज की रकम को लेकर दोनों में फोन पर बहस हो गई। हरिओम अपने भतीजे विशाल (14) और भांजे आदर्श (10) के साथ गोविंद की दुकान पर हिसाब के लिए पहुंचा।

वहां मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान गोविंद ने आभूषण साफ करने वाला तेजाब हरिओम पर फेंक। तेजाब के छींटों से विशाल और आदर्श के हाथ बुरी तरह झुलस गए और फफोले निकल आए। इस दौरान वहां मौजूद प्रतापपुर गांव निवासी अरमान शेख (10) के चेहरे और आंख में भी तेजाब पड़ गया।
विज्ञापन


अरमान के पिता मनव्वर शेख ने बताया कि आंखों में तेजाब पड़ जाने से उनके बच्चों को धुंधला दिख रहा है। मामले की सूचना पर मजनू चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया। दुकान से तेजाब की बोतल भी बरामद कर ली गई है। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बीएनएस की 118 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें