जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद 29,63,142 मतदाता हो गए हैं। कुल 6,03,576 नाम बढ़े और डुप्लीकेट और विस्थापित हुए 5,64,149 मतदाताओं के नाम काटे गए। ऐसे में कुल 39,427 हजार ही मतदाताओं की वृद्धि हुई। 1273 ग्राम पंचायतों में 4626 बूथों पर मतदान होगा। सभी बूथों पर 900 मतदाता मतदान करेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद गांवों में सियासी तापमान चढ़ गया है। भले ही चुनाव का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन अब मतदाता सूची के आधार पर समीकरण बनने-बिगड़ने लगेंगे। बुधवार को मतदाता सूची जारी होने के बाद गांवों के चौपाल पर चाय की चुस्की के दौरान गांव की सरकार बनाने को लेकर चर्चाएं भी होने लगीं।
विज्ञापन
जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद 29,63,142 मतदाता हो गए हैं। कुल 6,03,576 नाम बढ़े और डुप्लीकेट और विस्थापित हुए 5,64,149 मतदाताओं के नाम काटे गए। ऐसे में कुल 39,427 हजार ही मतदाताओं की वृद्धि हुई। 1273 ग्राम पंचायतों में 4626 बूथों पर मतदान होगा। सभी बूथों पर 900 मतदाता मतदान करेंगे।
पहली बार सभी मतदाताओं को उनका अलग स्टेट वोटर नंबर दिया गया है, नौ अक्षर एवं अंक का है। पुनरीक्षण कार्य में लगे 1941 बीएलओ को मतदाता सूची दे दी गई है, उन्हें निर्देश दिया गया है कि गांवों में जाकर लोगों के बीच मतदाता सूची का वाचन करें। पहले दिन कई बूथों पर लोगों ने बीएलओ का इंतजार किया। जब बीएलओ पहुंचेंगे तो लोग अपने नाम देख सकेंगे।
उधर, बुधवार को मतदाता सूची लेकर गांवों में बीएलओ बुधवार दोपहर बाद पहुंचे। कई गांवों में प्रशासक बने निवर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थक भी जुट गए और ज्यादातर गांवों में जुड़े और कटे नामों को देखने के लिए उत्सुकता बढ़ गई। जिन गांवों में बीएलओ नहीं पहुंचे वहां के लोगों ने फोन करके संपर्क साधा। ग्राम प्रधानों और संभावित प्रत्याशियों के घरों पर देर शाम तक समर्थक पहुंचते रहे और चुनाव को लेकर चर्चाएं होती रहीं।
अभी मतदाता सूची को जांचेंगे
बुधवार को दोपहर बाद से ही गांवों में सरगर्मी बढ़ गई है। अभी मतदाता सूची को जांचने में लगे हैं। पहले तो हमें देखना है कि कहीं गड़बड़ी तो नहीं हुई है। अगर समर्थकों का नाम ही नहीं रहेगा तो चुनाव का सारा समीकरण फेल हो जाएगा: राधेश्याम जायसवाल, ग्राम प्रधान, लहसड़ी
अभी मतदाता सूची में देखेंगे कि समर्थकों का नाम तो नहीं कट गया है। शाम से ही बहुत सारे लोगों के फोन भी आए हैं कि उनका नाम तो नहीं कटा। मतदाता सूची से सारे समीकरण बनते-बिगड़ते हैं। इसलिए इसे जांचना बहुत जरूरी है: रवि शंकर, पूर्व प्रधान-डुमरैला
जल्द वेबसाइट पर अपलोड होगी मतदाता सूची
अंतिम मतदाता सूची राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड हो जाएगी। सहायक जिला निवार्चन अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों में मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। सभी बीएलओ को भी सूची उपलब्ध करा दी गई है।