फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद: ब्रह्मभोज में कुर्सी पर बैठने को लेकर हुई बहस- शराब की दुकान पर हो गई मारपीट- दो गंभीर घायल

Sun, 05 Jan 2025 11:44 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

लरिहा क्षेत्र के बरगदही टोला महरीन निवासी राजन निषाद के पिता का ब्रह्मभोज शनिवार को था। राजन के चचेरा साला धर्मेंद्र निषाद भी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इसी दौरान बरगदही के दूसरे टोले सिंहोरवा निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनिल निषाद और उसके तीन-चार साथी भी ब्रह्मभोज में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान घायल दोनों युवक - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाके के बरगदही टोला महरीन में शनिवार रात ब्रह्मभोज में शामिल होने आए रिश्तेदार का गांव के ही युवकों से कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद थोड़ी दूर स्थित शराब की दुकान पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इसमें खोराबार क्षेत्र के रामगढ़ निवासी धर्मेंद्र निषाद कोमा में है, उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

विज्ञापन


गुलरिहा क्षेत्र के बरगदही टोला महरीन निवासी राजन निषाद के पिता का ब्रह्मभोज शनिवार को था। राजन के चचेरा साला धर्मेंद्र निषाद भी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इसी दौरान बरगदही के दूसरे टोले सिंहोरवा निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनिल निषाद और उसके तीन-चार साथी भी ब्रह्मभोज में शामिल होने आए थे।

बताया जा रहा है कि कुर्सी पर बैठने को लेकर आपस में कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी तिराहे पर स्थित दुकान पर देसी शराब पीने चले गए। थोड़ी देर बाद धर्मेंद्र निषाद, बरगदही केवटान निवासी बहादुर निषाद के साथ दुकान के पास पहुंचा। वहां दूसरे पक्ष के लोग देखकर विवाद करने लगे। दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान अनिल निषाद के साथ आए युवकों ने पास में रखे ईंट से धमेंद्र और बहादुर पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र के दो बच्चे हैं। पत्नी गर्भवती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें