फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीस्टोरी बिल्डिंग: GDA ने कांप्लेक्सों पर शुरू की सख्ती, पार्किंग में खुले थे दुकान- अस्पताल; भेजा नोटिस

Sun, 05 Jan 2025 11:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

असुरन चौक से खजांची चौराहे तक सड़क के बायीं तरफ स्थित काॅम्प्लेक्स की जांच हुई। कहीं बेसमेंट में अस्पताल चल रहा है तो कहीं दुकान। कई ऐसे बेसमेंट हैं, जहां पार्किंग के लिए जगह दी गई है, लेकिन वह जगह है ही नहीं। शहर में आए दिन जाम लगता है। मोहद्दीपुर समेत कई इलाके ऐसे हैं, जहां बड़ी व्यावसायिक बिल्डिंगों के सामने सड़क ही लोग वाहन पार्किंग करते हैं। कई होटल, मैरिज हॉल का भी यही हाल है।
विज्ञापन
कॉम्प्लेक्स की जांच करने पहुंचे जीडीए के अधिकारी - फोटो : स्त्रोत- जीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ी व्यावसायिक बिल्डिंगों के सामने लग रहे जाम की वजह तलाशने शनिवार को जीडीए के अफसर सड़क पर उतरे तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। मेडिकल कॉलेज रोड पर 20 ऊंची इमारतों के बेसमेंट में दुकानें चल रही थीं। सभी को नोटिस भेजा गया है।

विज्ञापन

असुरन चौक से खजांची चौराहे तक सड़क के बायीं तरफ स्थित काॅम्प्लेक्स की जांच हुई। कहीं बेसमेंट में अस्पताल चल रहा है तो कहीं दुकान। कई ऐसे बेसमेंट हैं, जहां पार्किंग के लिए जगह दी गई है, लेकिन वह जगह है ही नहीं। शहर में आए दिन जाम लगता है। मोहद्दीपुर समेत कई इलाके ऐसे हैं, जहां बड़ी व्यावसायिक बिल्डिंगों के सामने सड़क ही लोग वाहन पार्किंग करते हैं। कई होटल, मैरिज हॉल का भी यही हाल है।

दो दिन पहले आयुक्त सभागार में एडीजी जोन ने बैठक ली थी। बैठक में इस पर चर्चा हुई कि कसया रोड, मेडिकल कॉलेज रोड समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े काम्प्लेक्स बने हैं, लेकिन उनका उपयोग पार्किंग के लिए नहीं होता। इस पर जीडीए ने अभियान चलाकर जांच व कार्रवाई की बात कही थी। इसी कड़ी में शनिवार को जीडीए ने अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

पहले दिन प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के निर्देशन में सहायक अभियंता वीके शर्मा व संजीव तिवारी ने मेडिकल रोड पर ऐसे भवनों, प्रतिष्ठानों का सत्यापन शुरू किया। पहले दिन 20 भवनों को चिह्नित किया गया हैं, जिनमें व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती मिली हैं।

कॉमर्शियल काॅम्प्लेक्स की पार्किंग में ही गाड़ियों को खड़ा कराया जाना चाहिए। बेसमेंट में मानचित्र के अनुरूप गतिविधियां संचालित होंगी। अभियान चलाकर इसे चेक कराया जा रहा है। जहां मानचित्र के विपरीत अवैध गतिविधियां संचालित होंगी, वहां कार्रवाई की जाएगी: आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें