फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खोराबार एफसी और नवल्स स्पोर्ट्स क्लब की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। स्पोर्ट्स एंपोरियम की ओर से सेंट एंड्रयूज कॉलेज मैदान पर आयोजित मानसून गोल्ड कप-2026 7-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के छठे दिन रविवार को दो मुकाबले खेले गए। दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खोराबार फुटबॉल क्लब और नवल्स स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।
विज्ञापन

पहले मैच में सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब और खोराबार फुटबॉल क्लब आमने-सामने थे। मैच के सातवें मिनट में आकाश पासवान के सटीक पास पर विक्की ने शानदार गोल कर खोराबार को 1-0 की बढ़त दिलाई।
इसके बाद दोनों टीमों ने कई प्रयास किए लेकिन कोई अन्य गोल नहीं हो सका और खोराबार फुटबॉल क्लब ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दूसरे मैच में एफसी गोरखपुर और नवल्स स्पोर्ट्स क्लब के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। नवल्स स्पोर्ट्स क्लब के सुशील पासवान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। एफसी गोरखपुर की टीम एक गोल ही कर सकी। इस तरह नवल्स क्लब ने 2-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अमित पासवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुकाबलों में आलोक कुमार, रतन सिंह, घनश्याम सिंह, अमरनाथ, फखरुद्दीन और विकास कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन आयोजन सचिव मोहम्मद हारून और मोहम्मद नसीम के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृष्ण प्रताप, अभिमन्यु पासवान, रमन राय, मोहम्मद नईम व अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें