गोरखपुर। दिवाली पर महानगर में जगह-जगह स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला मंगलवार को जयघोष के बीच शुरू हो गया। पहले दिन प्रतिपदा होने के कारण कम ही प्रतिमाएं विसर्जित हुई। शहर में स्थापित अधिकतर प्रतिमाएं बुधवार को विसर्जित होंगी। छोटी दिवाली के दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घंट-घड़ियाल व जयघोष के बीच विधिवत पूजा कर इन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। तभी से लगातार इन लक्ष्मी पंडालों में भक्तों की भीड़ आ रही थी और भक्तिमय वातावरण के बीच माहौल मेले जैसा बना हुआ था। संवाद