फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन दिन में 130 लोगों ने कराया सर्वांग मिट्टी लेपन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। आरोग्य मंदिर में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम में पहले तीन दिन में 130 लोगों ने सर्वांग मिट्टी लेपन कराया। निदेशक डॉ. विमल कुमार मोदी ने कहा कि मिट्टी प्राकृतिक औषधि है। प्राकृतिक चिकित्सा में इसका प्रयोग किया जाता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। मिट्टी लेपन से रोग निवारक बैक्टीरिया बढ़ते हैं और रोग कारक बैक्टीरिया नष्ट होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तनाव, अनिद्रा, उच्च रक्त चाप, घबराहट, बेचैनी, जोड़ों के दर्द व चर्म रोगों के लिए यह रामबाण इलाज है। लेपन के लिए मिट्टी दो फीट नीचे से निकाली जाती है। इसे दो दिन तक सुखाया जाता है और लगाने से पहले पूरी रात भिगोया जाता है। 12 से 18 नवंबर तक निशुल्क मिट्टी लेपन का कार्यक्रम विशेषज्ञों की निगरानी में प्रतिदिन प्रातः आठ बजे से 10 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें