फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज से शुरु होगा मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

Tue, 24 Oct 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बसंतपुर में राधव शक्ति मिलन के बाद विसर्जित होंगी प्रतिमाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नौ दिनों की उपासना के बाद महानगर में बने दुर्गा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार सुबह से शुरू हो जाएगा। जुलूस मार्ग पर सबसे आगे दुर्गाबाड़ी की प्रतिमा होगी। राघव शक्ति मिलन के बाद प्रतिमाएं विसर्जन के लिए प्रस्थान करेंगी। सोमवार को नवमी की पूर्णाहुति के बाद दुर्गा पूजा समितियों ने मंगलवार को विसर्जन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बंगाली समिति के सचिव अभिषेक चटर्जी ने बताया कि शाम चार बजे सिंदूर खेला के बाद पूजन-अर्चन कर प्रतिमा रथ पर रखवा दी जाएगी। इसके बाद यहां से प्रतिमा आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक, घंटाघर होते हुए बसंतपुर पहुंचेगी, जहां राघव शक्ति मिलन के बाद राजघाट विसर्जन के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा समिति कालीबाड़ी के मंजीत ने बताया कि माता की प्रतिमा सिंदूर खेला के बाद शाम छह बजे विसर्जन के लिए जाएगी। जुलूस में दुर्गाबाड़ी की प्रतिमा के पीछे कालीबाड़ी की प्रतिमा होगी। एनई रेलवे बालक इंटर कॉलेज के सह सचिव देवेंद्र पांडेय ने बताया कि एनई रेलवे इंटर कॉलेज में शाम चार बजे सिंदूर खेला का आयोजन होगा। इसके बाद प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा निकलेगी। दुर्गा पूजा समिति दीवान बाजार के जीतू जायसवाल ने बताया कि प्रतिमा शाम छह बजे विसर्जन के लिए प्रस्थान करेगी।
बेतियाहाता दुर्गा पूजा समिति के अजय जायसवाल ने बताया बेतिहाता की महारानी का विसर्जन बुधवार को किया जाएगा। बुधवार की शाम चार बजे विसर्जन की शोभायात्रा निकलेगी जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बाघागाड़ा विसर्जन के लिए जाएगी।
विज्ञापन




राघव-शक्ति मिलन का साक्षी बनेगा बसंतपुर
गोरखपुर। सन 1948 से चली आ रही ऐतिहासिक राघव शक्ति मिलन की परंपरा का निर्वहन मंगलवार को बसंतपुर तिराहे पर धूमधाम से होगा। श्री श्री राघव शक्ति मिलन कमेटी के महामंत्री राकेश वर्मा ने बताया कि विजयदशमी के दिन बर्डघाट रामलीला के श्रीराम रावण का वध करने के पश्चात माता जानकी, भाई लक्ष्मण और हनुमान के साथ विजय जुलूस में दुर्गा मिलन चौक, बसंतपुर तिराहे पर पहुंचते हैं। यहां महानगर की प्राचीनतम दुर्गाबाड़ी की प्रतिमा का श्रीराम पूजन-अर्चन और आरती कर युद्ध में विजय के लिए माता रानी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद लेते हैं। बताया कि कार्यक्रम को राघव शक्ति मिलन के नाम से जाना जाता है। इस अद्भुत पल को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु बसंतपुर पहुंचते हैं। बताया कि इस बार बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल होंगे। इस कार्यक्रम रात 9:30 बजे से पूर्व संपन्न कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें