फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आईएमए के सचिव डॉ.वाई. सिंह सेकंड बेस्ट सचिव पुरस्कार के लिए चयनित

विज्ञापन
आईएमए गोरखपुर के सचिव डॉक्टर वाई  सिंह को पूरे प्रदेश के  सेकंड बेस्ट सचिव का पुरस्कार के लिए च
विज्ञापन
गोरखपुर। आईएमए के सचिव डॉक्टर वाई. सिंह को प्रदेश के सेकंड बेस्ट सचिव पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। वहीं आईएमए गोरखपुर ब्रांच को असाधारण कार्यों के लिए एक्स्ट्रा ऑर्डनरी परफॉर्मेंस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त डॉ. अमरेश सिंह सह सचिव को बेहतरीन आईएमए कांफ्रेंस कराने के लिए पुरस्कार तथा डॉक्टर गगन गुप्ता कोषाध्यक्ष, आईएमए को प्रेसिडेंट एप्रिसिशन अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार आईएमए के वार्षिक कार्यक्रम बरेली में 29 नवंबर को दिया जाएगा।
सचिव डॉक्टर ए. सिंह ने बताया कि गोरखपुर आईएमए का कार्य पूरे प्रदेश में सराहा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सीएमओ रजिस्ट्रेशन पांच वर्ष करने के लिए गोरखपुर ब्रांच और डॉक्टर वाई. सिंह ने विशेष प्रयास किया था, जिसकी पूरे प्रदेश में सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें