फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Admission: गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश से चूके तो चुनिंदा कॉलेज हैं ना, यहां ले सकते हैं एडमिशन

Fri, 23 Jun 2023 03:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

महात्मा गांधी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के इच्छुक छात्र आवेदन कर सकते हैं। 10 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है। जुलाई के अंत में विषयवार मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक आदि कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा 11 जुलाई से होनी है। गोविवि की परीक्षा समिति की बैठक में इसका निर्णय लिया गया है। इसके बाद कॉलेजों ने भी अपने यहां आवेदन की तिथि बढ़ाना शुरू कर दिया है। ऐसे में गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने से चूकने पर विद्यार्थी शहर के अन्य कॉलेजों में यूजी व पीजी में प्रवेश पा सकेंगे।

विज्ञापन


महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में आवेदन की तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई कर दिया गया है। वहीं, दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। अमर उजाला की टीम ने शहर के कुछ चुनिंदा कॉलेजों में प्रवेश की स्थिति का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 10 दिन में हुईं 500 मौतें, इनसे डरें नहीं, बस संभलकर रहें

विज्ञापन

एमजीपीजी: जुलाई के अंत में विषयवार मेरिट के आधार पर शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

महात्मा गांधी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के इच्छुक छात्र आवेदन कर सकते हैं। 10 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है। जुलाई के अंत में विषयवार मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीजी में केमेस्ट्री, जूलोजी, फिजिक्स और बॉटनी में 20-20 सीटें हैं, जबकि मैथ में 60 सीटें हैं। वहीं यूजी में जूलोजी, बॉटनी व कमेस्ट्री में 180 सीटें, फिजिक्स, मैथ व केमेस्ट्री में 240 सीटें प्रवेश के लिए निर्धारित हैं।

इसे भी पढ़ें: बात-बात पर झगड़े: मेंढक की टर्र-टर्र पर बोले- भइया इंद्रदेव बरसेंगे, बरस पड़े पड़ोसी 'इंद्रासन'

सेडिका में 30 को स्नातक व एक जुलाई को परास्नातक की प्रवेश परीक्षा

सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय में स्नातक व परास्नातक में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 23 जून तक आवेदन कर सकते हैं। स्नातक की प्रवेश परीक्षा 30 जून व परास्नातक की एक जुलाई निर्धारित है। वहीं विधि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि दो जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। बीए में 700 सीटें, बीएएसी मैथ व बॉयो में 240-240, कॉमर्स के दो सेक्शन में 160 सीटें, पीजी में हिन्दी, राजनीतिशास्त्र, अंग्रेजी, समाजशास्त्र में 60-60 सीटें हैं जबकि भूगोल में 40 सीटें, वहीं एमएससी में भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान व वनस्पति विज्ञान में 22-22 सीटें हैं मैथ में 60 सीटें निर्धारित हैं।

इसे भी पढ़ें: पराग डेयरी को एक बड़ी कंपनी को लीज पर देने की है तैयारी, पशुपालक परेशान
 

बीएड में प्रवेश को 3 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

सेडिका में बीएड एत्र 2023-25 में अल्पसंख्यक कोटे में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भरने की तिथि 3 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। बीएड के लिए 200 सीटें निर्धारित हैं। इसमें 100 अल्पसंख्यक के लिए व 100 शासन द्वारा निर्धारित की गई हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में चला GDA का बुलडोजर: नीर निकुंज वाटर पार्क हुआ जमींदोज, जानिए क्या है वजह
विज्ञापन

डीवीएनडीसी में 25 तक आवेदन की तिथि

दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 25 जून तक बढ़ा दी गई है। हालांकि तिथि अभी आगे बढ़ने की संभावना है। डीवीएनडीसी में बीए, बीएएसी, बीकॉम, एमएएसी, एमए समेत अन्य विषयों की पढ़ाई होती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें