सरकारी नहीं निजी अस्पतालों में लगता है यह टीका
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अगर आप किसी भी प्रकार से सांस के रोगी हो गए हैं तो इंफ्लूएंजा का टीका पूरे साल आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकता है। साल में एक टीका कई संक्रामक बीमारियों से बचाकर रखता है। हालांकि, यह टीका अभी भी सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं है, इसलिए इसे निजी अस्पतालों में जाकर लगवाना पड़ता है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के श्वसन एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी मिश्रा बताते हैं कि अब अधिकतर नई बीमारियां फ्लू के संक्रमण के चलते ही फैल रही हैं। कोरोना, डेंगू और अन्य कई ऐसे रोग हैं जो अभी भी डरा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते भी बहुत सारे लोगों के फेफड़े कमजोर हो चुके हैं। ऐसे में इंफ्लूएंजा का टीका सांस के रोगियों को राहत देगा।
वैसे तो यह टीका पूरे साल कभी भी लगवाया जा सकता है, लेकिन इसका सबसे अधिक फायदा बरसात का मौसम शुरू होने से पहले रहता है। क्योंकि उस वक्त कई संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। यह टीका दो साल से अधिक उम्र के लोगों को लगाया जाता है।
बच्चों को भी सही समय पर लगवाएं टीके
सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने बताया कि कोई भी टीका रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। बच्चों में जो टीके लगाए जाते हैं, उनमें से कई ऐसे हैं जो तमाम खतरनाक बीमारियों से बचाते हैं। बच्चों को लगने वाले टीके सरकारी कार्यक्रम में कवर होते हैं। इसलिए अगर बच्चों में कोई टीका बाकी है तो अपने क्षेत्र की आशा और एएनएम से संपर्क कर टीकाकरण अवश्य करा लेना चाहिए। क्योंकि टीका सुरक्षित है और जान बचाता है।
दिलीप कुमार मिश्रा
दिलीप कुमार मिश्रा
दिलीप कुमार मिश्रा
दिलीप कुमार मिश्रा
दिलीप कुमार मिश्रा