फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी के लिए लिया गया काॅमर्शियल सिलिंडर नहीं लौटाया तो लगेगा जुर्माना

Sat, 25 Apr 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शादी समारोह बीत जाने के बाद भी खाली सिलिंडर जमा नहीं कर रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

- अभी तक तीन सौ से ज्यादा सिलिंडर नही लौटाए गए


गोरखपुर। शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के बाद भी कॉमर्शियल गैस सिलिंडर वापस न करने वाले उपभोक्ताओं पर अब सख्ती की तैयारी है। आपूर्ति विभाग ने ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, कॉमर्शियल सिलिंडर लेने के बाद नियमानुसार तीन दिन के भीतर उसे संबंधित गैस एजेंसी में लौटाना अनिवार्य है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ता समय सीमा का पालन नहीं कर रहे हैं। अब तक दो हजार से अधिक लोगों ने सिलिंडर लिया है। उनमें से 300 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने समयावधि बीत जाने के बाद भी खाली सिलिंडर वापस नहीं किया है।
विज्ञापन

गैस एजेंसियां लगातार उपभोक्ताओं को फोन कर सिलिंडर लौटाने की अपील कर रही हैं लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। कई एजेंसियां सिलिंडर के बदले सिक्योरिटी मनी भी ले रही हैं, ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके। शुक्ला गैस एजेंसी, बेतियाहाता के अनुसार, 20 अप्रैल को त्रिलोकपुर निवासी उपेंद्रनाथ के यहां शादी में चार सिलिंडर दिए गए थे, जो अभी तक वापस नहीं हुए हैं। इसी तरह रुस्तमपुर निवासी रामआशीष चौहान तीन सिलिंडर और न्यू शिवपुरी कॉलोनी की रूमा सोनकर दो सिलिंडर लेकर गई थीं, जिन्हें अब तक जमा नहीं कराया गया है।
देवकी गैस सर्विस, अशोका गैस सर्विस समेत अन्य एजेंसियों का भी यही हाल है। विभाग का कहना है कि जिन घरों में कार्यक्रम समाप्त हो चुका है और फिर भी सिलिंडर नहीं लौटाए गए हैं, उनके खिलाफ जल्द ही जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।



तेल आपूर्ति बढ़ी, पेट्रोल पंपों पर भीड़ हुई कम
- अतिरिक्त टैंकर मंगाने से शहर में स्थिति हुई सामान्य
गोरखपुर। दो दिनों तक पेट्रोल-डीजल की किल्लत झेलने के बाद शहर में हालात अब सामान्य हो गए हैं। शुक्रवार को अधिकांश पेट्रोल पंपों पर भीड़ कम रही और लोगों को आसानी से ईंधन मिलने लगा। बीते दिनों सप्लाई बाधित होने से शहर के कई पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया था, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
हालांकि अब तेल कंपनियों की ओर से आपूर्ति बढ़ा दी गई है। पहले की तुलना में अब अधिक टैंकर मंगाए गए हैं। सामान्य दिनों में जहां करीब 100 टैंकर की सप्लाई होती थी, वहीं अब 150 टैंकर भेजे जा रहे हैं। शहर में 36 और जिले में कुल 238 पेट्रोल पंप हैं। टाउनहाॅल, बेतियाहाता, काली मंदिर, यूनिवर्सिटी, रुस्तमपुर, बशारतपुर, खजांची, मोहद्दीपुर और तारामंडल रोड सहित अधिकांश स्थानों पर स्थिति सामान्य रही। कुछ जगहों को छोड़कर देहात क्षेत्रों में भी स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में तेल की स्थिति सामान्य है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। पंपों पर पर्याप्त मात्रा में तेल की आपूर्ति की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें