फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन दिन में अपलोड नहीं किए अंक तो रुक जाएगा रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
329 काॅलेजों ने नहीं दिए हैं आंतरिक मूल्यांकन के अंक, डीडीयू प्रशासन ने दी चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल के अंक अपलोड नहीं करने पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों को चेतावनी दी है। यदि तीन दिनों के भीतर उन्होंने अंक अपलोड नहीं किए तो उनका परिणाम रोक दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने 15 मई तक सत्र 2023-24 वार्षिक परीक्षा और सत्र 2023-24 की सम सेमेस्टर परीक्षा के सभी पाठ्यक्रमों के मौखिक, प्रायोगिक और आंतरिक परीक्षा के अंकों को अपलोड करने का मौका दिया था। 14 मई तक 329 काॅलेजों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई थी। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने काॅलेजों पर नाराजगी जताई है और निर्देश जारी किया है कि यदि अगले तीन कार्य दिवस पर काॅलेजों ने हर हाल में अपने नंबर अपलोड नहीं किए तो इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परीक्षा परिणाम में देरी के दोषी काॅलेज माने जाएंगे। परिणाम बाधित करने का निर्णय भी विश्वविद्यालय ले सकता है। इसका खामियाजा संबंधित काॅलेजों के विद्यार्थियोंं को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें