फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जुर्माना लगा तो रेलवे बस स्टेशन के सामने नहीं लगा जाम

Tue, 23 Jul 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर 25 बसों के ड्राइवर व कंडक्टर पर लगा एक-एक का हजार जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रेलवे बस स्टेशन के सामने बसों को सड़क पर खड़ी करने से लगने वाला जाम सोमवार को नहीं दिखा। सड़क दोपहर 12 बजे खाली दिखी। कारण यह है कि परिवहन निगम ने एक सप्ताह के अंदर 25 बसों के ड्राइवर व कंडक्टर पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सड़क से बसों को हटाने के लिए अनाउंसमेंट भी होता है। साथ ही पुलिस भी सख्ती कर रही है।
परिवहन निगम की बसें परिसर के अंदर ही सवारी बैठाती हुई देखी गई। दोपहर 12 बजे आवागमन काफी सुगम रहा। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी व अनुबंधित बसों की रूट के हिसाब से सवारी भरकर चक्कर लगाने की संख्या निर्धारित है। गोरखपुर से देवरिया, पडरौना जाने वाली बस को सीट के हिसाब से सवारी भरकर चार चक्कर लगाने का टारगेट है। इसी टारगेट को जल्द पूरा करने के लिए बस ड्राइवर व कंडक्टर सड़क पर ही सवारी भरते हैं। निगरानी टीम व पुलिस की सख्ती ना रहे तो यहां जाम लगने में देरी नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी निगरानी टीम कार्य कर रही है, जिसके कारण जाम नहीं लग रहा है। ड्राइवर व कंडक्टर पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। कर्मचारियों को प्रतिदिन हिदायत दी जा रही है।
- लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें