फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भीड़ बढ़ने पर मैनुअल बढ़ा देंगे ग्रीन सिग्नल का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को जाम से मुक्त करने के लिए पुलिस ने की नई पहल, मोहद्दीपुर में सफल हो चुका है प्रयोग
विज्ञापन

इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी से संपर्क कर अडॉप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम पर अनुबंध भी संभव
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर के ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए अब नई पहल की गई है। जिस रोड पर भीड़ ज्यादा होगी, वहां के ग्रीन सिग्नल का समय मैनुअल ही बढ़ा दिया जाएगा, ताकि जाम में लोगों को फंसना न पड़े। वहीं, अडॉप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के लिए भी इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी से संपर्क कर अनुबंध भी कर सकती है। अगर यह हो जाएगा तो फिर सीसीटीवी खुद ही ग्रीन सिग्नल का समय तय करेगा। दरअसल, मोहद्दीपुर में मैनुअल सिग्नल चलाकर जाम से बहुत हद तक राहत पाया गया है, इस वजह से अब इसे पूरे शहर में लागू करने की तैयारी है।
इसे लेकर बृहस्पतिवार को नगर निगम स्थित आईटीएमएस कंट्रोल रूम का निरीक्षण एएसपी/सीओ अंशिका वर्मा, एएसपी आलोक कुमार ने किया। इस दौरान कंट्रोल रूम से होने वाली निगरानी को देखकर पुलिस कर्मचारियों से जानकारी लीं। आईटीएमएस कंट्रोल को नई तकनीकी से लैस करने पर मंथन किया गया। तय हुआ कि आईटीएमएस के कैमरों में दर्ज वीडियो को सुरक्षित रखने के लिए डीवीआर की रिकार्डिंग क्षमता को बढ़ाया जाएगा। साथ ही यातायात संचालन के लिए अडॉप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए नगर निगम में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का कंट्रोल रूम बनाया गया है। वर्तमान में 21 चौराहों पर आईटीएमएस संचालित था, जिसमें निर्माण कार्य की वजह से सात जगहों पर सिस्टम बंद है। इस दौरान सीओ ने उच्च क्वालिटी के कैमरों को लगाने का सुझाव दिया। इससे तीन सौ मीटर की दूरी तक वाहनों के नंबर प्लेट की निगरानी हो सकेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कम से कम एक माह तक रिकार्डिंग सुरक्षित रखने के लिए हार्ड डिस्क का प्रयोग किया जाएगा। यातायात के लोड के अनुसार शहर में अडॉप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के साफ्टवेयर का उपयोग करने को लेकर भी अधिकारियों ने मंथन किया। इससे चौराहों पर वाहनों की संख्या अधिक होने पर ग्रीन लाइट का समय अपने आप बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें