फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चिलुआताल इलाके में राजमिस्त्री की हत्या कर फेंकी लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल (गोरखपुर)। चिलुआताल इलाके के मानबेला स्थित पतकुइया शराब भट्ठी के पास शुक्रवार सुबह राजमिस्त्री रामसरन (54) की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। पास में ही खून से सना बांस का डंडा पड़ा था। आशंका है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हत्या की गई है।
विज्ञापन




बेटे ने गांव के ही अर्जुन और विकास पर हत्या का केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि इन दोनों का पिता से रुपयों के लेन-देन का विवाद पांच साल से चल रहा है। उसी रंजिश में दोनों ने हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



जानकारी के मुताबिक, करीमनगर लल्लन टोला निवासी रामसरन राजमिस्त्री का काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे खाना खाकर काम पर निकले थे। देर शाम तक नहीं लौटे तो बेटी लक्ष्मी ने फोन किया। घंटी बजी, लेकिन फोन नहीं उठा। बाद में मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने रात में काफी तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन




शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक शव शराब भट्ठी के पास देखा। झाड़ी में शव मिलने की सूचना इलाके में आग की तरफ फैल गई। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घरवाले मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कर ली।



उधर, सूचना के बाद एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी बीच बेटा मोनू ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।



...........



तीन बच्चों के पिता थे रामसरन


बताया जा रहा है कि रामसरन शराब पीने के आदी थे। वह तीन बच्चों के पिता थे। बेटा सोनू (25), मोनू (22) एवं एक बेटी दुलारी उर्फ लक्ष्मी (19) है। मौत की खबर के बाद घर में चीख-पुकार मच गई है।



....



बेटा बोला- दी गई थी हत्या की धमकी



बेटे मोनू का कहना है कि गांव के अर्जुन और विकास से पांच साल से विवाद है। दोनों ने पिता से रुपये लिए थे। इसी को लेकर कुछ दिन पहले इन दोनों ने पिता से विवाद किया और हत्या की धमकी भी दी थी। मोनू का कहना है कि ये दोनों रात में गांव में नजर नहीं आ रहे थे।





वर्जन



पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के दो लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा पुलिस अपने स्तर से भी जांच कर रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें