फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अमारी में काली मां की मूर्ति और वेदी क्षतिग्रस्त की, ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 13 Nov 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कंपोजिट विद्यालय परिसर स्थित काली स्थान और छठ घाट को अज्ञात लोगों ने बनाया निशाना
विज्ञापन


- ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

ब्रह्मपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के अमारी गांव में बुधवार रात अज्ञात लोगों ने काली माता की मूर्ति और उनके स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा छठ घाट पर बनी वेदी को भी तोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय अमारी परिसर में काली माता का स्थान है। इसी परिसर में छठ घाट भी बना है। आरोप है कि रात में अज्ञात लोगों ने काली माता की मूर्ति और स्थल के साथ छठ घाट की वेदी को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह ग्रामीण वहां पहुंचे तो मूर्ति और वेदी टूटी हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर जुट गए। घटना को लेकर ग्राम प्रधान सत्यराम पाल ने झंगहा थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने भी पुलिस से जल्द जांच कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें