फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दूध कारोबारियों के बनेंगे आईडी कार्ड, बिना लाइसेंस दूध बेचने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग चला रहा विशेष अभियान
विज्ञापन

गोरखपुर। लोगों को शुद्ध और सुरक्षित दूध उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले में विशेष अभियान शुरू किया है। विभाग अब दूध का व्यापार करने वाले सभी दुग्ध विक्रेताओं का आईडी कार्ड बनवाएगा। बिना लाइसेंस दूध बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग लगातार जांच और नमूना संग्रहण कर रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चला रहा है। जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से प्रतिदिन करीब 11 लाख लीटर दूध की खपत होती है। ऐसे में दूध में मिलावट की संभावना को देखते हुए विभाग ने सघन जांच अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। कुल 15 निरीक्षण और 13 छापेमारी की गई। इस दौरान स्किम्ड मिल्क पाउडर, पनीर, मिश्रित दूध, घी, फुल क्रीम मिल्क और दही के कुल 13 नमूने संग्रहित किए गए। ये नमूने प्रसाद एंड संस, श्रीराम ट्रेडर्स, श्रीकृष्णा डेयरी, श्याम डेयरी प्रोडक्ट, सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट प्रा. लि. और वीआरएस लिमिटेड समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए। छापेमारी के दौरान श्याम डेयरी प्रोडक्ट से श्याम गोल्ड ब्रांड का 13 किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 8,450 रुपये बताई गई है। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी दूध कारोबारियों का सत्यापन कर उनका आईडी कार्ड बनाया जाएगा। बिना आईडी कार्ड दूध बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें