फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: एम्स में पांच विभागों की जल्द शुरू होगी ICU, अगले माह हो सकता है लोकार्पण

Sat, 08 Oct 2022 03:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एम्स में प्रतिदिन स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार हो रहा है। रोज नए-नए वार्ड शुरू किए जा रहे हैं। अब तक 18 विभागों से अधिक की ओपीडी चल रही है। इनमें प्रतिदिन दो हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की टीम ने प्रसव कराना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज कराने वालों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही पांच विभागों की इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) शुरू होगी। इन विभागों में सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, एनेस्थीसिया, हृदय रोग विभाग शामिल हैं। इनमें सर्जरी विभाग के 16 बेड के आईसीयू लगभग तैयार हो चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एक माह के अंदर सभी आईसीयू तैयार हो जाएंगे। अगले माह एम्स की निदेशक इसका लोकार्पण कर सकती हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एम्स में प्रतिदिन स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार हो रहा है। रोज नए-नए वार्ड शुरू किए जा रहे हैं। अब तक 18 विभागों से अधिक की ओपीडी चल रही है। इनमें प्रतिदिन दो हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।

इसके अलावा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की टीम ने प्रसव कराना भी शुरू कर दिया है। लेकिन, अभी स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को छोड़कर अन्य किसी विभाग का आईसीयू नहीं चल रहा था। इसे देखते हुए एम्स प्रशासन ने शुरुआती पांच विभागों का आईसीयू शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नेपाल में बारिश के कारण गोरखपुर जिले की नदियों में फिर उफान, प्रशासन सतर्क

इन विभागों में सबसे पहले 16 बेड का आईसीयू सर्जरी विभाग का तैयार किया जा रहा है। इसके बाद अन्य विभागों के 16-16 बेड के आईसीयू बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ मुकुल सिंह ने बताया कि सर्जरी सहित पांच विभागों के आईसीयू लगभग तैयार हो चुके हैं। एक माह के अंदर सभी शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विशेषज्ञ डॉक्टरों की जल्द होगी तैनाती
एम्स में जल्द ही विशेषज्ञ पदों पर डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले चरण में 170 पदों पर रिक्तियां निकाली गई थीं, जिसका इंटरव्यू हो चुका है। बताया जा रहा है कि इन पदों पर तैनाती होने के बाद दूसरे फेज के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की रिक्तियां निकाली जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें