फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE Board result 2020: महराजगंज में हाई स्कूल में आकृति, इंटर में मनीष ने किया जिला टॉप

Fri, 10 Jul 2020 06:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आईसीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ तो सफल छात्र खुशी से उछल पड़ें। लिटिल फ्लावर स्कूल महराजगंज के छात्र छात्राओं ने जनपद टाप कर कालेज का नाम रोशन किया। हाई स्कूल में आकृति जायसवाल 98.2 प्रतिशत एवं इंटर में मनीष यादव ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज का नाम रोशन किया है। वहीं नौतनवां होली क्रास स्कूल के छात्र छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है।

विज्ञापन


लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि हाई स्कूल में रिया रंजन 96 प्रतिशत अंक पाकर कालेज में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं हाई स्कूल में ही आलोक, सूची, शुभांकर ने क्रमशः 94 प्रतिशत अंक हासिल किया है। आशुष 93.2, हिमांशु 93.2, पुरूषार्थ, अभिमन्यू, दीपक ने 93 प्रतिशत, अभिषेक 92.8, नूर आलम 92.6, मिजबाहुलहक 92.4, दिव्यांशु 92.4, आनंद कुमार 92.2, गीतांजलि ने 92.2, शलिनी 91.8, दीप्ति91.4, पीयूष 91.4, अभिनंदन91, प्रेरणा 90.6, अंकूर 90.6, अभिनव 90.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। इंटर में खुशी श्रीवास्तव 91.8, नेहा पटेल 91.5, श्रेया त्रिपाठी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

होली क्रास स्कूल की प्रधानाचार्य जोसफी डिसिल्वा ने बताया कि नौतनवां में हाई स्कूल छात्र विशेष राय ने कालेज में सर्वाधिक 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वहीं हाई स्कूल में करन कुमार 94.6 प्रतिशत, अनंतदीप सिंह 93.8, अर्ची जायसवाल 93.8, आदित्य राय 93, यासमिन 92.8, नेहाल 92.4, सलोनी 90.6, त्रिशंशा जोशी 90, राजदीप 89.4, संजना 89.4 प्रतिशत अंक हासिल किया। वहीं इंटर कार्मश में मोहम्मद यूसुफ 90.25, ऋषि जायसवाल 83.75, शाहिना 83.5, गौस नूर 82.25 एवं अंबालिका 78.25 प्रतिशत अंक हासिल किया। विज्ञान वर्ग इंटर में साक्षी 88.5, विशाल 83.25, अभिषेक 82.5, जसपाल 80.75 एवं सदाफ अब्बासी ने 80.5 प्रतिशत अंक हासिल किया।
विज्ञापन




 

विज्ञापन

आईएएस बनना चाहती है आकृति

महराजगंज के लिटिल फ्लावर स्कूल की हाई स्कूल की छात्रा आकृति जायसवाल के पिता सुनील जायसवाल कपड़ा व्यवसायी है। आकृति ने बताया कि हर रोज कम से कम 9 घंटे की पढ़ाई करती थी। साथ परिजन एवं गुरूजनो द्वारा समुचित मार्गदर्शन मिलने से यह सफलता मिली है। पढ़ लिखकर आईएएस बनने की इच्छा आकृति ने जताई।

उसने बताया कि खाली समय में बास्केट बाल खेलना अच्छा लगता है। बास्केट बाल में स्कूल में चैम्पियन है। आकृति की मां ममता जायसवाल ने बताया कि बेटी को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहती हूं। आकृति ने बताया कि सफलता के लिए नियमित पढ़ाई जरूरी है। पसंदीदा विषय विज्ञान है।

बैंक के सुरक्षा गार्ड का बेटा बनेगा इंजीनियर
महराजगंज शहर के आजाद नगर मोहल्ले के रहने वाले मनीष यादव इंटर में जिला टापर बनकर कालेज का नाम रोशन किए हैं। इनके पिता गुड्डू यादव भारतीय स्टेट बैंक में सुरक्षा गार्ड हैं। मनीष ने बताया कि इंजीनियर बनकर माता पिता के सपनो को साकार करना है। प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे मनलगाकर पढाई की, तब जाकर यह सफलता मिली है।

उसने बताया कि पसंदीदा नेता पीएम मोदी हैं। खेल में क्रिकेट ज्यादा पसंद है। शिक्षको एवं माता पिता से हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि शार्ट कट से कोई सफलता नहीं मिलती है। खुशी से गदगद मां सुनीता देवी ने बताया कि बेटा शुरू से ही मेधावी रहा है। परीक्षा की तैयारी के वजह से अपने ननिहाल भी नहीं गया। एक दिन निश्चित रूप से बेटा सपना पुरा करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें