फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुग का आशिक: मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बोला- मर जाऊंगा, मिट जाऊंगा गोरखपुर वालों; शादी उससे ही करुंगा

Sat, 15 Jul 2023 11:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शीनगर जिले का दिलीप शाम चार बजे मोबाइल टॉवर पर करीब 100 फीट ऊपर चढ़ गया। वह चिल्लाकर बोला - गोरखपुर वालों.. मैं एक लड़की से प्यार करता हूं, मगर परिवार वाले शादी नहीं करने दे रहे हैं। शादी उसी से करूंगा, वरना कूदकर मर जाऊंगा...मिट जाऊंगा..।
विज्ञापन
रेल म्यूजियम के पास टावर पर चढ़ा युवक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रेल म्यूजियम के पास एक युवक ने मोबाइल टॉवर पर चढ़कर चर्चित शोले फिल्म के वीरू वाला माहौल खड़ा कर दिया। शुक्रवार को कुशीनगर जिले का दिलीप शाम चार बजे मोबाइल टॉवर पर करीब 100 फीट ऊपर चढ़ गया। वह चिल्लाकर बोला - गोरखपुर वालों.. मैं एक लड़की से प्यार करता हूं, मगर परिवार वाले शादी नहीं करने दे रहे हैं। शादी उसी से करूंगा, वरना कूदकर मर जाऊंगा...मिट जाऊंगा..।

विज्ञापन


यह दृश्य देखकर भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। ऊपर चढ़ने के बाद गमछे से अपनी गर्दन को टाॅवर से बांध दिया और मोबाइल फोन नीचे फेंक दिया। उसका कहना है कि वह एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता है, लेकिन घरवाले शादी नहीं करने पर अड़े हुए हैं। फायर बिगेड की गाड़ी की मदद से टॉवर कर्मचारियों ने उसे शाम सात बजे नीचे उतारा और जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि उसके भाई का कहना है कि एक झगड़े में सिर पर आईं चोटों के बाद से उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-गोरखपुर बस का हाल: बारिश में जनरथ में बैठें तो छाता लेकर वरना भीग जाएंगे, वीडियो वायरल
विज्ञापन




 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के कसया निवासी वीरेंद्र पटेल का बेटा दिलीप पटेल (18) पढ़ाई करता है। बड़ा भाई अमरजीत जयपुर में रहता है। अमरजीत ने बताया कि दिलीप भी कुछ दिन पहले उसके पास जयपुर आया था। करीब एक हफ्ते पहले उसका वहीं पर कुछ युवकों से विवाद हो गया। जयपुर में हुई मारपीट में दिलीप के सिर में गंभीर चोटें आईं। तबसे वह मानसिक रोगी हो गया है।

अमरजीत ने बताया कि दिलीप का इलाज चल रहा है। दो दिन पहले ही अमरजीत उसे लेकर घर आया है। शुक्रवार की सुबह अमरजीत, भाई दिलीप को डॉक्टर को दिखाने जा रहा था कि कुशीनगर के मल्लीडिहा के पास से अचानक दिलीप भाग गया। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। करीब दो घंटे बाद पुलिस का फोन आया कि दिलीप गोरखपुर में एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया है। वह नीचे उतरने को तैयार नहीं है। परिवार के लोग कुशीनगर से गोरखपुर पहुंच गए। करीब सात बजे युवक को नीचे उतारा जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें