संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ''''मिशन शक्ति'''' के चतुर्थ चरण के कार्यक्रम के अंतर्गत ''''बालिका स्वच्छता एवं स्वास्थ्य'''' विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला अध्ययन केंद्र गोविवि एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की।
इस मौके पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, राज्य महिला आयोग की वाईस चेयरमैन अंजू चौधरी, उत्तर प्रदेश रेड क्रॉस के उपसभापति अखिलेंद्र शाही तथा महिला अध्ययन केंद्र के निदेशक की ओर से मलिन बस्ती की बालिकाओं तथा ग्रामीण परिवेश से आईं विश्वविद्यालय की छात्राओं को हाइजीन किट वितरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण की संयोजिका प्रो. दिव्या रानी सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. नीता सिंह व शोध छात्राएं उपस्थित रहीं।