फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बरात गया पति, लौटा तो फंदे से लटकी मिली पत्नी, मचा हड़कंप

Fri, 12 May 2023 10:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

खजनी थाना क्षेत्र के जाखा गांव निवासी प्रिया सिंह (19) की शादी भलुआ गांव निवासी मनीष सिंह के साथ मार्च 2023 में हुई थी। शाम को मनीष सिंह किसी के बरात जाने की तैयारी कर रहे थे। पत्नी भी एक शादी में जाना चाहती थी। उसने पति को शादी में छोड़ने की बात कही तो पति ने मना कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में हरपुर बुदहट इलाके के भलुआ गांव में बुधवार रात फंदे से लटकती महिला की लाश मिली। पति बरात गया था और वापस लौटा तो जानकारी हुई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पत्नी भी शादी में जाना चाहती थी, लेकिन पति ने मना कर दिया, जिस वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल, मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र के जाखा गांव निवासी प्रिया सिंह (19) की शादी भलुआ गांव निवासी मनीष सिंह के साथ मार्च 2023 में हुई थी। शाम को मनीष सिंह किसी के बरात जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी भी एक शादी में जाना चाहती थी। उसने पति को शादी में छोड़ने की बात कही तो पति ने मना कर दिया। इसके बाद मनीष बरात में चले गए और इधर पत्नी फंदे से लटक गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें