फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अश्लील वीडियो देखता था पति, पत्नी के विरोध पर पीट कर घर से निकाला, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र की महिला ने शनिवार को कोचिंग संचालक पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति पोर्न वीडियो देखने के आदी हैं और कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखते हैं। हाल ही में उनके बेटे ने पिता के मोबाइल में कई अश्लील वीडियो देख लिया। इसके बाद से वह अवसाद में है। जब उन्होंने विरोध किया तो पति ने गाली गलौज कर मारपीट की। जान से मारने व तलाक की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उनकी शादी को 15 साल पहले हुई है। आरोप है कि पति का 10 साल से कई महिलाओं से अवैध संबंध है। वह विरोध करती चली आ रही हैं। कई बार घर छोड़कर गईं, लेकिन पति मनाकर वापस ले आए। बोले आगे ऐसी गलती नहीं होगी। धीरे-धीरे समय गुजरता गया और तीन बच्चे हो गए। बताया कि पति ने उनके सहयोग से शहर में एक कंप्यूटर कोचिंग खोला है। जहां पर 300 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं।
बीते अक्तूबर माह में उनके 15 साल के बेटे ने पिता के मोबाइल में अश्लील वीडियो देख लिया था। इसके बाद से ही वह अवसाद में चला गया। महिला ने बताया कि बेटे के बताने के बाद जब उन्होंने पति से पूछा तो वह नाराज हो गए। वह मारपीट करने लगे। पुलिस को सूचना देने के लिए फोन करने पर मोबाइल छीन लिया। इसके बात बढ़ी तो पति ने मारपीट कर उन्हें तीनों बच्चों के साथ शुक्रवार को घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलरिहा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें