फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी को भरण पोषण नहीं देने पर पति की जमीन हुई नीलामी, पीड़िता को दी जाएगी रकम

Sun, 11 Sep 2022 08:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

सलेमपुर नायब तहसीलदार सुनील सिंह ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर भूमि की नीलामी कराई गई है। इसकी रकम पीड़िता को दी जाएगी। 
विज्ञापन
पति की जमीन हुई नीलामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के देवरिया लार में पत्नी को भरण पोषण नहीं देने पर न्यायालय के आदेश पर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शनिवार को आरोपी के भूमि की नीलामी दो लाख बत्तीस हजार रुपये में की गई। यह राशि पीड़िता को भरण पोषण करने के लिए दी जाएगी। अभी कुछ दिन पहले पति के सामानों की नीलामी की गई थी।
विज्ञापन


मदनपुर थाना इलाके के भरौली गांव निवासी पूनम चौरसिया की शादी पांच वर्ष पूर्व लार थाना क्षेत्र के बरईटोला के रामू चौरसिया से हुई थी। पत्नी पूनम ने भरण पोषण नहीं देने का आरोप लगाते हुए परिवार न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था। 

मामले को संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने पति रामू को प्रतिमाह पांच हजार रूपये भरण पोषण देने का आदेश दिया। आरोपी आदेश का पालन नहीं कर रहा था। जिसे देखते हुए न्यायालय ने आरोपी के अचल संपत्ति भूमि को नीलाम कर बिक्री हुई रकम को पीड़िता के भरण पोषण के लिए देने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


इसी क्रम में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में भूमि की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें अधिकतम बोली नीलेश चौरसिया ने दो लाख बत्तीस हजार रूपये लगाई। मौके पर ही अग्रिम राशि के रूप में कुछ धनराशि जमा कराई गई। पूरी रकम पीड़िता को भरण पोषण के लिए दी जाएगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सलेमपुर नायब तहसीलदार सुनील सिंह ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर भूमि की नीलामी कराई गई है। इसकी रकम पीड़िता को दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें