फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बेटियों के बाद गर्भ में पल रही थी पांचवीं संतान, पति ने जहरीला पदार्थ खिलाकर ले ली पत्नी की जान

Thu, 20 Aug 2020 09:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, दुबौलिया (बस्ती)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के भनखरपुर गांव में गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि पति ने भ्रूण परीक्षण के जरिए पता लगा लिया था कि 30 वर्षीय पत्नी सुमन के गर्भ में पल रहा भ्रूण लड़की का है। इसलिए जहरीला पदार्थ खिलाकर उसे मार डाला।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी गई। महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, भनखरपुर निवासी आशुतोष उपाध्याय की शादी करीब 13 वर्ष पहले नगर थानाक्षेत्र के एक गांव में सुमन देवी से हुई थी। बेटा होने की चाह में एक-एक करके चार बेटियां पैदा हुईं। मायके वालों का कहना है कि पांचवें गर्भ धारण के बाद आशुतोष अपने बहनोई के साथ पत्नी को गोरखपुर ले गया, जहां उसने अल्ट्रा सोनोग्राफी कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां ने दामाद पर लगाया आरोप

मृतका की मां का आरोप है कि जब उसके दामाद को पता चला कि पत्नी की कोख में पल रही संतान कन्या है। इसके बाद उसने पत्नी को गर्भपात की दवा खिला दी। कुछ समय बाद रक्तस्राव शुरू हो गया।

पड़ोसियों का कहना है कि मंगलवार की रात करीब दो बजे ज्यादा रक्तस्राव होने लगा। उस समय परिवार के लोग घर पर नहीं थे। सुदूर गांव होने की वजह से समय रहते उसे कोई व्यक्ति अस्पताल नहीं ले जा पाया। बुधवार सुबह करीब छह बजे किसी तरह परिवार के लोग सुमन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें