गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने चोरी छुपे कैम्पियरगंज थाना के एक गांव रहने वाली आर्केस्टा में काम करने वाली महिला से कोर्ट मैरिज कर लिया है।
जब यह बात हमकों पता चली तो हमने अपने पति से पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर हम लोगों के बीच में अड़ंगा डाली तो तुमको और तुम्हारें बच्चों को मार दूंगा, पति द्वारा सारा जेवरात भी आर्केस्टा वाली के चक्कर में बेच डाला गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।