फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होटल के कमरे में दूसरे के साथ हमबिस्तर थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति और फिर...

Mon, 28 Jul 2025 03:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के एक होटल के कमरे में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। बीच सड़क मारपीट भी हुई। किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट चौकी क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन किनारे होटल में रविवार को पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इस दौरान महिला और उसके भाई के बीच मारपीट हो गई। इससे वहां भीड़ जुट गई। हालांकि मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरेली जिले का निवासी एक व्यक्ति पत्नी व अन्य साथियों के साथ भटहट कस्बे में एक कारखाने में सात वर्षों से फर्नीचर का कार्य करता है। महिला के पति का आरोप है कि उसके गांव का ही एक युवक करीब तीन वर्षों से आकर मजदूरी करने लगा। 

इसी बीच उसकी पत्नी से आरोपी युवक की दोस्ती हो गई। आरोप है कि दोनों में अवैध संबंध हो गया। वह छुप छुप कर एक-दूसरे से मिलते रहे। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बीते दिनों बरेली अपने गांव चला गया था। 
विज्ञापन

रविवार को वह वापस भटहट आया तो महिला को बरगदहीं में मुख्य मार्ग पर स्थित एक होटल में बुलाया। इसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो वह भी पीछे से चल दिया। महिला व उसका प्रेमी दोनों होटल के कमरे में थे। 

पीछे से महिला का चचेरा भाई भी आया
पीछे से पहुंचे महिला के पति ने दोनों को संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। वहीं पीछे से महिला का चचेरा भाई भी आ गया। उसकी हरकत देख भाई पीटने लगा तो महिला भी उससे भिड़ गई।

 

इधर, महिला का आरोप है कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वह उसे तलाक देना चाहती है। इसके लिए कुछ कागजात भी लाई है। पति उसे तलाक नहीं दे रहा है। महिला का चार साल का बेटा भी है। 

 
विज्ञापन

कारखाना ले पहुंचे महिला और उसके प्रेमी को
वहीं, घटना के कुछ देर बाद फर्नीचर कारखाने के लोग भी पहुंच गए। महिला व उसके प्रेमी को लेकर कारखाना पहुंचे। हालांकि, महिला या उसके पति ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें