फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पति ने पत्नी और तीन बेटों पर धारदार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर

Wed, 17 Aug 2022 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 एक सप्ताह पहले नगीना निषाद बंगलुरु से कमा कर आया था। पति-पत्नी में व्यवहार अच्छे नहीं चल रहे थे। चार दिनों से नगीना निषाद घर से दूर-दूर रहता था और मंगलवार की रात्रि में इस घटना को उसके द्वारा अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 खोराबार इलाके के चवरी गांव में मंगलवार आधी रात चरित्र पर संदेह होने पर एक युवक ने पत्नी शांति देवी (30) और तीन बच्चों समीर (11), अंजनी (9) और शिवा (6) पर फावड़े से हमला कर दिया। चारों के गर्दन पर गंभीर घाव होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की मदद से घरवालों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया था।

विज्ञापन


बुधवार सुबह गंभीर हालत देखते हुए चारों को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शांति देवी और बड़े बेटे समीर की हालत नाजुक बताई जा रही। दोनों को आईसीयू में रखा गया है।  पुलिस ने आरोपी नगीना निषाद के खिलाफ पिता रामहित की तहरीर पर हत्या की कोशिश, मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, नगीना निषाद बेंगलुुरु में पेंट पालिश का काम करता था। 26 जुलाई को वह बेंगलुुरु गया था, लेकिन उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और चार दिन पहले घर लौट आया। घर आने के बाद शराब के नशे में आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। मंगलवार रात में शराब के नशे में आया और पत्नी से एक बार फिर विवाद करने लगा।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

इसी बीच बच्चे भी जग गए। नाराज नगीना ने पहले पत्नी शांति पर फावड़े से हमला किया और बच्चे शिवा ने बीच बचाव किया। इसके बाद उसने तीनों बच्चों पर एक-एक कर फावड़े से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घर में चीख पुकार होने पर दूसरे कमरे में सो रहे पिता रामहित की नींद खुल गई। वह दौड़े और खून देखकर दहाड़े मारने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और फिर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बड़े बेटे के गर्दन की नस कट गई थी, जिसका डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया है।

आए दिन करता था मारपीट
पिता रामहित ने बताया कि अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता है। आए दिन मारपीट भी करता है। शराब का आदी है और नशे में अक्सर ही वह हिंसक हो जाता हे। इससे पहले उसने कई बार मारपीट की थी।

दहशत में बच्चे, बोले- बाबा बचा लो
घटना से बच्चे दहशत में आ गए हैं। होश में आने पर छोटे बेटे शिवा ने बाबा को देखते ही कहा कि, बचा लीजिए। बहुत दर्द हो रहा है। बाबा किसी तरह से उसे समझा पाए। कई और रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे और चारों की देखभाल में लगे हुए हैं।

युवक शराब का आदी है। आए दिन वह घर में मारपीट करता था। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें