फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश न होने से बढ़ी उमस, तापमान में बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- हवाओं का रुख बदलने से नहीं हो पा रही बारिश, परेशान करने लगी है गर्मी
विज्ञापन

-हवाओं का रुख पश्चिम से पूरब और तेज गति से बादल छंट जा रहे
अमर उजाला ब्यूरो


गोरखपुर। मौसम की तल्खी अब शुरू हो गई है। बीते दिनों बदले मौसम से मिली राहत का असर भी अब खत्म होने लगा है। वहीं हवाओं के बदले रुख से मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। शनिवार को सुबह से शाम तक उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इस बीच चल रही तेज पूर्वा हवाओं ने राहत जरूर दी, लेकिन इसकी वजह से तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला।
धूप की तेजी और उमस से अधिकतम और न्यूनतम दाेनों ही तापमान में इजाफा देखने को मिला। मौसम विभाग के जिम्मेदारों की मानें तो आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है, और तापमान में अब ऐसे ही इजाफा होगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिक जय प्रकाश गुप्ता की मानें तो कुछ दिनों से बारिश की संभावना बनी हुई थी। बीते मंगलवार व बुधवार को हल्की बारिश के बीच मौसम में बदलाव भी हुआ। मगर इसके बाद अब गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। हवाओं का रुख पश्चिम से पूरब और तेज गति से बादल छंट जा रहे हैं, जिसकी वजह से बारिश नहीं हो पा रही है। अब आने वाले दिनों में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा, इसके साथ ही मौसम में नमी होने की वजह से उमस भी परेशान करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज सख्त रहा। तेज पूर्वा हवाएं तो चलती रहीं, लेकिन इसके साथ ही धूप भी खिली। इसकी वजह से तापमान में बढ़त देखने को मिली। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 38 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य के करीब बराबर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़त देखने को मिली, और यह 22.6 से 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम के इस रुख से लोगों को हवा चलने के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें