फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बनेगा 24 बेड का नया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बनेगा 24 बेड का नया अस्पताल
विज्ञापन

गोरखपुर। जिला जेल में बंदियों के इलाज की और बेहतर व्यवस्था के लिए शासन ने जिला जेल में 24 बेड के अस्पताल की मंजूरी दे दी है। नया अस्पताल बनने के बाद जिला जेल के अस्पताल में बेड की संख्या 54 हो जाएगी।
जिला जेल की क्षमता तकरीबन नौ सौ बंदियों के रखने की है लेकिन यहां वर्तमान में लगभग 16 सौ बंदी हैं। बंदियों के बीमार होने पर पहले इन्हें जेल के 30 बेड के अस्पताल में ले जाया जाता है। यहां पहले से ही बंदी भर्ती होने के कारण बीमार बंदियों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। जिससे प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में अस्पताल भवन बनाने की जिम्मेदारी जल निगम की कार्यदाई संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को मिली है। इस संबंध में सीएंडडीएस के निदेशक उमाशंकर दुबे का कहना है कि जिला जेल गोरखपुर में 24 बेड का नया अस्पताल बनाने के लिए टेंडर प्रक्त्रिस्या शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें