फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हॉस्पिटल संचालक ने लैब के 13 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ दर्ज किया केस, जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के हनुमंत नगर निवासी प्रवीन प्रकाश सिन्हा ने हाॅस्पिटल संचालक विकास कुमार सिन्हा पर लैब खोल कर 13 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। पुलिस हाॅस्पिटल संचालक की पत्नी, माता और भाई समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, प्रवीन प्रकाश सिन्हा ने रविवार को शाहपुर पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि अपने मित्र अमृत सिंह के साथ विकास कुमार सिन्हा के जेल बाईपास स्थित आरूही अस्पताल और वेदांता मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में लैब खोलने के लिए फरवरी 2021 में लिखित समझौता हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि 13 लाख रुपये तीन बार में लैब उपकरण खरीदने के लिए विकास सिन्हा के फर्म सिन्हा मेडिकल स्टोर में जमा कराया गया। लैब संचालित होने के कुछ माह तक ठीक चला। इसी बीच विकास ने जेल बाईपास स्थित आरूही अस्पताल बंद कर दिया।
विज्ञापन

हॉस्पिटल बंद होने पर प्रवीन प्रकाश व अमृत सिंह ने लैब उपकरण और रुपये मांगे तो आरोपी गाली और जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ितों ने कई बार रुपये और लैब के उपकरण मांगने का निवेदन किया। उसके बाद भी वापस नहीं किया।
शाहपुर पुलिस ने विकास सिन्हा, रूबी सिन्हा, इम्तियाज अहमद, राकेश सिन्हा और उषा देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें