फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरौली। गीडा थाना क्षेत्र के अमटौरा गांव में शनिवार रात में भूमि विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट, हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पिपरौली बुजुर्ग निवासी शंकर सिंह अमटौरा सड़क के किनारे जमीन खरीद कर मकान का निर्माण करा रहे है। एक जून को भूमि पूजन भी किया था। भूमि विवाद को लेकर 3 जून की रात 9 बजे पट्टीदारों से विवाद हो गया। मारपीट के दौरान शंकर सिंह पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित की पत्नी रेनू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी श्रवण सिंह उर्फ मशोक, अशोक सिंह, सुमित सिंह, राजेन्द्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर श्रवण को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें