फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार,...'क्लब 17' होगा सील- SP सिटी ने DM को लिखा पत्र

Wed, 22 Apr 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

एसपी सिटी निमिष पाटिल का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। रेस्टोरेंट सील करने के साथ ही उसका लाइसेंस निरस्त कराने की संस्तुति जिलाधिकारी को भेज दी गई है। एसपी सिटी का कहना कि इस तरह के अवैध कार्यों पर सख्ती जरूरी है ताकि युवाओं को गलत गतिविधियों से बचाया जा सके और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
विज्ञापन
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने क्लब 17 पर कार्रवाई करवाई. हुक्का बार चल रहा था रेस्टोरेंट में. - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कैंट थाना क्षेत्र के दाउदपुर स्थित रेस्टोरेंट 'क्लब 17' को सील करने के साथ ही इसका लाइसेंस निरस्त की तैयारी है। रविवार को यहां रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलता मिला था। कार्रवाई के लिए एसपी सिटी ने डीएम को पत्र लिखा है। यह कार्रवाई क्लब की आड़ में युवाओं को हुक्का परोसने और नियमों के उल्लंघन के आरोपों के आधार पर की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रेस्टोरेंट के दोनों संचालकों की लोकेशन नेपाल बॉर्डर के आसपास मिली है। इसके बाद पुलिस की विशेष टीमें गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दी गई हैं।

कैंट पुलिस ने रविवार रात रेस्टोरेंट 'क्लब 17' पर छापा मारकर कर्मचारी गोला के केशवपार निवासी सत्यम कुमार, महाराजगंज के भेड़िया, कोठीभार निवासी विशाल गौड़, कैंट के मोहद्दीपुर निवासी कृष कुमार और गाजीपुर के दाउनपुर नानहरा निवासी समद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्का उपकरण, फ्लेवरयुक्त तंबाकू और अन्य सामग्री बरामद की थी। रेस्टोरेंट के संचालक रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी विजय विक्रम सिंह और देवरिया जिले के भिंगारी बाजार निवासी शिवम कुमार शाही मौके से भाग निकले थे।

पुलिस की जांच में सामने आया कि रेस्टोरेंट के संचालक नियमों को दरकिनार कर हुक्का बार का संचालन कर रहे थे। यहां नवयुवक-युवतियों को आकर्षित कर उन्हें 1000 से 1500 रुपये में हुक्का परोसा जा रहा था, जो कि प्रतिबंधित गतिविधियों के दायरे में आता है।

एसपी सिटी निमिष पाटिल का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। रेस्टोरेंट सील करने के साथ ही उसका लाइसेंस निरस्त कराने की संस्तुति जिलाधिकारी को भेज दी गई है। एसपी सिटी का कहना कि इस तरह के अवैध कार्यों पर सख्ती जरूरी है ताकि युवाओं को गलत गतिविधियों से बचाया जा सके और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

शहर में अन्य क्लबों की भी होगी जांच
क्लब 17 पर हुई कार्रवाई के बाद प्रशासन ने शहर के अन्य क्लबों और रेस्टोरेंट्स की भी जांच शुरू करने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान लाइसेंस, संचालन समय, सुरक्षा मानकों और गतिविधियों की विस्तृत पड़ताल की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि अवैध या नियम विरुद्ध संचालन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे से रात बजे तक होता था संचालन
पुलिस के मुताबिक, 'क्लब 17' दोपहर एक बजे से रात एक बजे तक संचालित होता था। संचालक सोशल मीडिया के माध्यम से क्लब का प्रचार करते थे और युवाओं को सुविधाओं तथा तस्वीरों के जरिये आकर्षित कर आमंत्रित करते थे।

हर शनिवार को यहां डांस और म्यूजिक पार्टी का आयोजन किया जाता था। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल होते थे। क्लब में प्रवेश और सुविधाओं के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें