फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में 1115, इंटर में 561 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 22 Feb 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शनिवार को प्रथम पाली में 188 व द्वितीय पाली में 178 केंद्रों पर संपन्न हुई। हाईस्कूल में 1115 और इंटर में 561 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट ट्रेड के विभिन्न विषयों, जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट इतिहास विषय की परीक्षा आयोजित हुई। हाईस्कूल में कुल 17,136 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 16,021 उपस्थित और 1115 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट में 9183 परीक्षार्थियों में से 8622 उपस्थित व 561 अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज स्थित कंट्रोल रूम से की गई।
कंट्रोल रूम प्रभारी किरन कुमार आरेतो ने बताया कि जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, मंडलीय सचल दल व जनपदीय सचल दल ने केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों पालियों की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से हुईं। सभी केंद्रों पर व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें